मंगळवार, २० नोव्हेंबर, २०१२

http://khabar.ibnlive.in.com/news/85951/3


पढ़ें: शाहीन का वो कमेंट जिस पर भड़क गए शिवसैनिक

Posted on Nov 20, 2012 at 06:12pm IST | Updated Nov 20, 2012 at 06:51pm IST

Email
Print
मुंबई। बाल ठाकरे के निधन पर मुंबई बंद करने की क्या जरूरत है? पालघर की एक लड़की शाहीन ने फेसबुक पर ये सवाल क्या उठाया, उसका अंजाम भयानक हुआ। उसे और उसके स्टेटस को लाइक करने वाली उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे चाचा के क्लीनिक पर शिवसैनिकों ने जमकर तोड़फोड़ की। लड़कियां अब जमानत पर हैं।
शाहीन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि रोज हजारों लोग मरते हैं। तब भी दुनिया चलती रहती है। सिर्फ एक नेता की मौत पर, प्राकृतिक मौत पर सभी लोग क्रेजी हो गए। उन्हें ये मालूम होना चाहिए कि हमें ये जबरन करना पड़ रहा है। वो आखिरी वक्त कौन सा था जब किसी ने भी भगतसिंह, आजाद और सुखदेव जैसे उन शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा हो। उन शहीदों के लिए जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में जी रहे हैं। सम्मान कमाया जाता है। दिया नहीं जाता। निश्चित तौर पर दबाव देकर भी सम्मान नहीं लिया जा सकता। आज मुंबई बंद है लेकिन डर से, सम्मान के लिए नहीं।
पढ़ें: शाहीन का वो कमेंट जिस पर भड़क गए शिवसैनिक
शाहीन के इसी कमेंट पर पुलिस ने उसे और उसके कमेंट को लाइक करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गए। लेकिन इसका खामियाजा शाहीन के चाचा को भुगतना पड़ा और शिवसैनिकों ने उनके क्लीनिक पर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस की कार्रवाई से अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या फेसबुक पर अपने विचार रखना अपराध है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)

(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा